Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया का जोरदार स्वागत


बुलंदशहर (शकील सैफ़ी) अनूपशहर क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा के कैम्प कार्यालयः पर हुआ स्वागत समारोह का आयोजन, सैकड़ो लोगो की मौजूदगी में पुनः सरकार बनाने का संकल्प

 हाल ही में जिला पंचायत की अध्यक्ष बनी डॉ.अंतुल तेवतिया के स्वागत-सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन बिरौली स्थित क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा के कैम्प कार्यालय पर किया गया। जहां उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ताओ की भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया।

 कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता डॉ.चंद्रमोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार पंचायत स्तर पर विकास को लेकर पूरी तरह चिंतित हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जिला पंचायत द्वारा विकास के नए आयाम स्थापित किये जायेंगे। हमारी कोशिश हैं कि ग्रामीणांचल की सूरत में निरन्तर सुधार हो। अंत में अध्यक्षा ने आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि बीतें कार्यकाल में विभिन्न कार्यो के लिए लगभग 500 करोड़ रूपये से भी अधिक बजट पास कर योगी सरकार ने अनूपशहर विधानसभा को नई सौगात दी हैं। आगे भी हमारी सरकार इसी तरह विकास पथ पर अग्रसर हैं।

Post a Comment

0 Comments