Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

डाक्टर सैयद इरफान अहमद के निधन पर शोक

 


अलीगढ़, 8 मई: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जूलोजी विभाग के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और सेवानिवृत्त व्याख्याता डाक्टर सैयद इरफान अहमद का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने एरिड फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूटजोधपुर और इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेस्ट्री रिसर्च एंड एजुकेशन में भी कार्य किया।

एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अपने शोक संदेश में कहा कि डाक्टर इरफान सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में से एक थे और उन्होंने अपने छात्रों पर विशेष ध्यान दिया। उनकी मृत्यु न केवल एएमयू समुदाय के लिए बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने एएमयू में यूजीपीजी और शोध छात्रों को पढ़ाया और कई परियोजनाओं में प्रधान अन्वेषक थे।

डाक्टर इरफान अहमद ने जंगलों में कीटों के जैविक नियंत्रण के क्षेत्र में अमूल्य अनुसंधान किया था। उन्होंने शोध पत्रिकाओं में कई किताबें और लेख लिखे।

उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ फारेस्ट जेनेटिक्स एंड ट्री ब्रीडिंगकोयंबटूर और स्टेट फारेस्ट सर्विस कालेज एंड रिसर्च सेंटरबर्नियन हाट में भी काम किया।

डाक्टर सैयद इरफ़ान अहमद ने अमुवि से यूजी पीजीएम फिल और पीएचडी किया था।

Post a Comment

0 Comments