Detective Reporter

The Hindi News Paper & News Service's

राज्य ग्रामीण आजीविकामिशन के अन्तर्गत मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित l




               (कमिश्नरी में लगी महिला समूहों की स्टाॅल)

अलीगढ़ / कमिश्नरी स्थित सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविकास मिशन के अन्तर्गत मण्डलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एनआरएचएम की महिला समूहों द्वारा कमिश्नरी में स्टाॅल लगाई गई। जिसका शुभारंभ एल.वेंकटेश्वर लू, महानिदेशक, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ, अपर आयुक्त (प्रशासन) शमीम अहमद खान, सीडीओ  अनुनय झा द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने समूह द्वारा लगाई गई स्टाॅलों पर सामानों की तारीफ की और ऐसे सामानों को जेम पाॅर्टल पर भी डालने के लिये कहा, जिससे कि उत्पादों की पहचान देश-विदेश में भी हो।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविकास मिशन के अन्तर्गत मण्डलीय समीक्षा बैठक लेते हुए महानिदेशक ने कहा कि कार्य प्रणाली मेें समूह की महिलाओं में बहुत सुधार है,इन्हें और आवश्यकता मेहनत करने की। जिससे उनका कार्य और आगे बढ़ सके। इस दौरान उन्होंने बहुत सारे टिप्स भी एनआरएचएम के पदाधिकारियों को दिये।

Post a Comment

0 Comments